मनोहरपुरा मोक्षधाम में वाटर कूलर का उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): ननिज वार्ड संख्या 66, जगतपुरा में स्थित मनोहरपुरा मोक्षधाम में शुक्रवार, 8 मई 2026 को भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से लगाए गए वाटर कूलर एवं आरओ प्रणाली का उद्घाटन जगतपुरा शाखा के मुख्य प्रबंधक जयकिशन एवं उप प्रबंधक अविनाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुरा मोक्षधाम विकास समिति के पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय पार्षदगण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा समाज हित में किए गए इस जनोपयोगी कार्य की सराहना की। समिति अध्यक्ष अरविन्द सिंह भाटी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान मोक्षधाम आने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!