एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मे की गई 80 लोगों की बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम) की जांच

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: आयुर्वेद विभाग बीकानेर और धूत पापेश्वर फार्मा लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आचार्यों का चौक स्थित आयुर्वेद औषधालय बीकानेर शहर में 05 मई को आयुर्वेद चिकित्सा का एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ.राधेश्याम ने धन्वंतरि भगवान के पूजन से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी  डॉ.दीपिका शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 80 लोगों की निशुल्क बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम) और शुगर की निःशुल्क जांच की गई। जोड़ों के दर्द, गठिया, कमर दर्द, स्त्री रोग, बालों का झड़ना, उदर रोग के उपचार के लिए आयुर्वेद औषध का परामर्श दिया गया।लोगों को हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार और औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर मे डॉ.दीपिका शर्मा, नर्स सरोज कुमारी शेखावत ने सेवाए दी। आमजन को मधुमेह से बचाव के लिए योग और आहार के बारे में जानकारी दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!