श्रद्धेय लोक देवता "बुलेट बाबा" श्री ओम बन्ना सेवा का 72वां जन्मदिन महाआरती महाप्रसाद के साथ भक्तों ने काटा केक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: ओम बन्ना सेवा समिति, बीकानेर की ओर से राजस्थान मारवाड़ के लोकदेवता श्री ओम बन्ना सा राठौड़ के 72वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ओम बन्ना सेवा समिति की संरक्षक एवं मंदिर की सेवादार भंवरी देवी ने बताया कि इस मौके पर मंगलवार की सुबह समिति के पदाधिकारी दीपक पारीक, सुनील दत्त नागल, प्रेम सिंह चांडी, सूरजभान सिंह, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, शाकिर हुसैन शाकिर, इंजीनियर कमलकांत सोनी, कवि शिव दाधीच, दिनेश दिवाकर, पवन कुमार चढ्ढा, भवानी आचार्य, राजकुमार जीनगर, विजय शंकर गहलोत, मंदिर सेवादार नारायण राम सहित आदि के द्वारा केक काटा गया। उसके बाद छप्पन भोग, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। ओम बन्ना के जन्मदिन की पूर्व संध्या सोमवार एवं जयंती के दिन नागौर के कलाकार जेठू सिंह रावणा एंड पार्टी के द्वारा लोक देवता ओम बन्ना के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!