प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 74.58 प्रतिशत रही उपस्थिति

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले भर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 11 हजार 864 अभ्यर्थियों में से 8 हजार 848 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 74.58 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि 10 मई, रविवार को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की संयुक्त परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17 हजार 40 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विज्ञान विषय की परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!