नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के 'सुराज' के ध्येय को साकार करने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'ग्राम विकास रथ' यात्रा शनिवार को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुँची। यात्रा का पहाडीला, बागोरिया की ढाणी, टोड़पुरा और टोंक छीलरी में ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रथ यात्रा विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की 'किसान सम्मान निधि' जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक संबल दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की राज्य सरकार गांव-गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। इस दौरान कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया। प्रशासनिक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी बंशीधर कालेर, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.बलदेव सिंह, सहायक कृषि अधिकारी सतपाल माहिच और प्रधानाचार्य आशा टांक, ग्राम विकास अधिकारी कमल बेनीवाल, रिछपाल पूनिया, कृषि पर्यवेक्षक शीशराम सहित कई विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी और मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, पंचायत प्रशासक राजेन्द्र सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी, ओमप्रकाश धींवा, डॉ.गोपाल राम, मायाराम, बृजलाल कुमावत, पूर्ण सिंह शेखावत, श्रीराम सैनी, हरिसिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
'ग्राम विकास रथ' यात्रा के जरिए पहाडीला और टोंक छीलरी में गूँजी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं
By -
May 09, 2026
0
Tags: