झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की तपती धरा पर जब आसमान से आग बरस रही है, ऐसे समय में लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था ने मानवता की सेवा में एक और बड़ा कदम उठा रखा है। संस्था के 'जल सेवा अभियान' के तहत शनिवार को चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार (झुंझुनू) एवं सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन (मुंबई) के सौजन्य से पुलिस लाइन मैस और एसपी ऑफिस परिसर में उच्च क्षमता वाले आधुनिक दो अलग अलग वाटर कूलरों का लोकार्पण किया गया। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पुलिस लाइन मैस के लिए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान को बड़ा वाटर कूलर लगाए जाने की अभिशंसा की थी क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस परिवार रहते हैं, इसलिए पुलिस लाइन मैस में अपेक्षाकृत बड़ा वाटर कूलर लगवाया गया है। यह पहल विशेष रूप से उन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए की गई है, जो दिन-रात कानून व्यवस्था में जुटे रहते हैं। इसके साथ ही एसपी ऑफिस में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन और स्टाफ को अब भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडा पानी सुलभ हो सकेगा। शनिवार दोपहर 12:15 बजे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत एवं भामाशाह प्रदीप पाटोदिया ने विधिवत फीता खोलकर दोनों वाटर कूलरों का लोकार्पण किया। पहला उद्घाटन एसपी ऑफिस परिसर में हुआ, जिसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित मैस में दूसरे वाटर कूलर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सेवा की, इस कड़ी में सहयोग देने वाले अतिथियों का अभिनंदन किया।
पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस में भामाशाह पाटोदिया परिवार के सौजन्य से दो वाटर कूलरों का लोकार्पण
By -
May 09, 2026
0
Tags: