ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका, 7 दमकलों ने संभाला मोर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: खारा क्षेत्र स्थित विष्णु एग्रो इंडस्ट्रीज में रविवार अल सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!