33 केवी मैजीवाड़ा लाइन के रखरखाव कार्य के चलते आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): 33 केवी मैजीवाड़ा लाइन पर आवश्यक रखरखाव एवं झाड़ी कटिंग कार्य के चलते रविवार, 31 मई को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में संबंधित विद्युत विभाग द्वारा शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। इससे सेवाड़िया, दरिपुर, मैजीवाड़ा, रतनपुर एवं मारूवाड़ा गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि निर्धारित कार्य समय से पहले पूरा होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। आमजन से सहयोग एवं आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!