फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल – इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ” का 25वाँ भव्य संस्करण उत्साहपूर्वक सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत वीर चक्र ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के सम्मान में आयोजित “संडे ऑन साइकिल – इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ” का 25वाँ भव्य संस्करण रविवार को सैनिक कल्याण कार्यालय, गांधी पार्क, बीकानेर से उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कर्नल यश राठौड़, कर्नल मोहन सिंह शेखावत, कर्नल देवेंद्र सिंह, कर्नल महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, प्रवक्ता क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग, अश्लेषा सिंह एवं अंकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्नल मोहन सिंह शेखावत ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वीर चक्र ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके साहसिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन बीकानेर साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित एवं फिटनेस के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!