राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में 15 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0

  
पावटा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार आयोजित कमरा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन किया गया। शिविर का आयोजन दिनांक 17 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया गया। समापन कार्यक्रम शिविर प्रभारी रामसिंह सैनी के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष कैलाश चंद कुमावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं हंसराज धींधवाल (एसएमसी सदस्य), वरिष्ठ अध्यापक उमेश बसवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर के माध्यम से उन्हें नई जानकारी, अनुशासन, सामूहिक कार्य, आत्मविश्वास तथा जीवनोपयोगी सीख प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने ऐसे शिविरों का समय-समय पर आयोजन करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और सामाजिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सभी शिविरार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को अल्पाहार करवाकर शिविर समापन की घोषणा की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!