पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि नागराज शर्मा को राजस्थानी भाषा व साहित्य को बढ़ावा देने के मध्य नजर मारवाड़ रत्न अवार्ड से विभूषित किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए मेहरानगढ़ ट्रस्ट के सहायक निदेशक महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यह सम्मान जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस पर 12 मई 2026 को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से जोधपुर के पूर्व महाराजा श गज सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थानी भाषा व साहित्य को बढ़ावा देने में व स्थाई एंव उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के उपलक्ष में "पद्मश्री सीतारामजी लाळस सम्मान" भी प्रदान किया जायेगा। विदित हो अपने 92वे बसंत में भी नागराज शर्मा का लेखन के प्रति रूझान इस बात से प्रमाणित होता है कि साहित्यिक पत्रिका बिणजारो का सफल संपादन पिछले 45 सालो से अनवरत जारी है। बिणजारो के माध्यम से उन्होंने बहुत से राजस्थानी भाषा के लेखकों व साहित्यकारों को तराशने का काम किया है। नागराज शर्मा का राजस्थानी भाषा को राजभाषा घोषित करने को लेकर किए गये प्रयास उल्लेखनीय है। यह मेरा भी सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके द्वारा लिखित मारवाड़ी कामिको को रामलीला के मंचों से दस साल तक अभिनित किये है। यह पिलानी के लिए भी गौरवान्वित होने वाला क्षण है कि उनको यह प्रतिष्ठित सम्मान से विभूषित किया जा रहा है।
वरिष्ठ साहित्यकार व कवि नागराज शर्मा को मिलेगा मारवाड़ रत्न पुरस्कारv
By -
April 21, 2026
0
Tags: