SKIT जयपुर में 6G पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (SKIT), जयपुर में IEEE माइक्रोवेव थ्योरी एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (IEEE MTT-S) के तत्वावधान में “6G: Enabling the Intelligent and Connected World” विषय पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएमएनआईआईटी, जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं सेंटर फॉर नेक्स्ट जनरेशन कम्युनिकेशन एंड नेटवर्किंग के लीड डॉ.अनिरुद्ध अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने वायरलेस संचार तकनीकों के विकास और 6G की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6G तकनीक 5G से अधिक तेज गति, कम विलंबता और बेहतर विश्वसनीयता प्रदान करेगी, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और एज कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी, ऑटोमेटेड सिस्टम, XR और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में नए अवसर उत्पन्न करेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीलम चौधरी, डॉ.शुभी जैन एवं डॉ.हर्षल निगम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विषय की गहरी समझ प्राप्त की और 6G तकनीक के भविष्य में होने वाले प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने भविष्य की संचार तकनीकों को लेकर उत्साह एवं प्रेरणा प्राप्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!