निवाई (लालचंद माली): श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में गुरूवार को पूजा अर्चना सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। बावडी वाले बालाजी मंदिर पुजारी पं.शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार को सुबह 6 बजे बालाजी की प्रतिमा का पंचगव्य व पंचामृत से महाभिषेक कर चोला चढाया जाएगा। विशेष पोशाक के साथ फूल-बंगले की झांकी सजाकर महाआरती की जाएगी। दोपहर 3 बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ 51 आसनों पर सामूहिक सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन होगा। इसी प्रकार प्राचीन मोरिया वाले बालाजी, कुंजबिहारी आश्रम, दादूदयाल आश्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, बूढला बालाजी, बस स्टेण्ड के बालाजी, मंशापूर्ण बालाजी जमात, गौरीशंकर महादेव मंदिर, श्याम मंदिर, आसाम मिल बालाजी मंदिर, छोरिया बालाजी, भातडिया बालाजी, सीन्दरा बालाजी, लुहारा बालाजी गांव दादिया में स्थित बीड वाले बालाजी मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार श्री सनातन धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह 5 बजे रक्तांचल पर्वत पर धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी।
3/related/default