वेदिका जैन व दीपिका चौधरी ने मिस एंड मिसेज राजस्थान का जीता खिताब

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गुंसी में स्थित रामाज रिजॉर्ट पैलेस में राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2026, सीजन 1 का भव्य ग्रैंड फिनाले उत्साह व ग्लैमर के साथ आयोजन हुआ। जिसमें कोटा की वेदिका जैन ने मिस व जयपुर की दीपिका चौधरी ने मिसेज राजस्थान ग्लैमर का खिताब जीता है, जिसके लिए दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्य भर से हुए कठिन ऑडिशन व विशेष ग्रूमिंग सेशंस के बाद चयनित टॉप 51 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपनी प्रतिभा व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान मिस श्रेणी में वेदिका तेहलानी प्रथम रनर अप, अनुप्रिया मीना द्वितीय रनर अप, कुमकुम बैरवा तीसरी रनर अप व अहाना ल्यूक चौथी रनर अप घोषित की गईं। वहीं मिसेज श्रेणी में विजेता दीपिका चौधरी के साथ मोनिका ओझा प्रथम उप विजेता व ज्योति शर्मा द्वितीय उप विजेता रहीं। जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, सीकर, लालसोट और दौसा जैसे शहरों से आए मॉडल्स ने फैशन रैंप वॉक के जरिए सबका मन मोह लिया। इस आयोजन का सफल संचालन चिराग चौधरी व राकेश चौधरी द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना व उन्हें अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, टैलेंट राउंड एवं प्रश्न-उत्तर सत्र सहित कई आकर्षक सेगमेंट आयोजित हुए, जिनका मूल्यांकन जूरी पैनल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहित तिवारी, रामाज कुर्तीस रिसोर्ट पैलेस के महावीर कुमार टेलर, मोहित टेलर एवं सोहित टेलर सहित समाज के कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को अवांता एवं देसी बीट्स का भी सहयोग मिला, रामाज कुर्तीस रिसोर्ट पैलेस वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल रहा। ग्रैंड फिनाले के समापन पर सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!