नई उड़ान की चतुर्थ महिला मैराथन रन सीजन 4 का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर के सिटी पार्क में नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित महिला मैराथन सीजन 4 रन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवकांता पांडेय व सभी कोर टीम के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। नई उड़ान की अध्यक्ष दौलत शर्मा ने शिवकांता पांडेय को मोमेंटो, माला, दुपट्टा उढाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि पांडेय के द्वारा महिला मैराथन रन को प्रातः 6.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई उड़ान की अध्यक्ष दौलत शर्मा ने बताया कि यह रन 4 किलो मीटर की थी ओर इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं इस महिला मैराथन में 15 साल से 70 साल तक की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट दी गई। 70 वर्ष की आयु वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं को मोमेंटो, माला, दुपट्टा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सबसे बड़े ग्रुप की प्रस्तुति पर उस ग्रुप की एडमिन शीला गर्ग को मोमेंटो, माला व दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम के सभी सहयोगी मालाबार ज्वैलर्स, एचसीजी हॉस्पिटल, ऑनारिका एंटरटेनमेंट, पक्की भाईली फाउंडेशन, सुविरा हॉस्पिटल, मीडिया पार्टनर आयुष अंतिमा, वूमेन'एस वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीयो को भी दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों ने मनोरंजन और नृत्य के साथ अल्पाहार किया। सभी महिलाओं में इस महिला मैराथन सीजन 4 के लिए बहुत ही उत्साह और जोश भरा हुआ था, वह महिलाओं में नजर आ रहा था। इस कार्यक्रम में नई उड़ान कोर टीम पदाधिकारी मनोज जैन, प्रेम यादव, मीनाक्षी सैन, प्रेमलता चौधरी, राजबाला चावला, गीता शर्मा, बिशनलाल वर्मा, शशिबाला शर्मा, प्रीति सिंह, नीलम सावलानी, कुशाग्र शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही व कार्यक्रम को व्यवस्थित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!