सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना कस्बे में रेलवे विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को रेलवे की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से रेलवे लाइन के दोनों ओर बने कच्चे-पक्के निर्माणों को हटाना शुरू किया। यह कार्रवाई नारनौल रेलवे सेक्शन इंचार्ज जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की जा रही है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजस्थान पुलिस के जवान भी मौजूद रहेजानकारी के अनुसार, पूर्व में यहां छोटी रेलवे लाइन पर एचसीएल के तांबे के परिवहन के लिए मालगाड़ी संचालित होती थी, लेकिन लाइन बंद होने के बाद लोगों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा कर लिया था। अब प्रशासन द्वारा इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिंघाना से डाबला तक पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही डाबला से चिड़ावा तक नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव की संभावना को देखते हुए यह कार्रवाई और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अभियान में जूनियर इंजीनियर सरवन मीणा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। रेलवे ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिंघाना में रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई: जेसीबी से ध्वस्तीकरण शुरू
By -
April 28, 2026
0
Tags: