सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर एवं अधीक्षण अभियंता के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया है। प्रतिनिधियों ने बताया कि ईरान–अमेरिका के बीच तनाव के कारण बिटुमेन सहित निर्माण सामग्री की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इसी कारण उन्होंने कार्य अवधि बढ़ाने और केंद्र सरकार के परिपत्र के अनुसार मूल्यवृद्धि दिए जाने की मांग की है। इस दौरान मोहरसिंह सोलाना, प्रदीप लम्बोरिया, भिवाराम चौधरी, लालचंद यादव, दलबीर डांगी, सुरेश कुमार, शमसाद खां सहित अन्य संवेदक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!