मां भद्रकाली मंदिर में संतों का हुआ महाकुंभ, हिंदू धर्म की हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव कांटोली में स्थित महाभारत कालीन मां भद्रकाली मंदिर में जनकल्याण संस्थान जयपुर एवं धर्म जागरण समन्वय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय संत समागम समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के कई संतों व महात्माओं ने हिंदू धर्म को लेकर कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर संतों का माल्यार्पण व आरती करके किया। धर्म जागरण जिला समन्वय संयोजक रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा व सहसंयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा ने संतो एवं जन समुदाय को कार्यक्रम की भूमिका की पृष्ठभूमि के बारे में अवगत कराया। पलेई आश्रम के संत मनीष दास महाराज ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। धर्म जागरण जयपुर प्रांत प्रमुख अमर सिंह ने हिंदू धर्म को बचाने, बढ़ाने, मतांतरण रोकने व लव जेहाद जैसे संवेदनशील विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने आश्रमों से निकलकर उन बस्तियों व गांवों में प्रवास करें, जहां मतांतरण जैसी गतिविधियां संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसी संवेदनशील बस्तियों व गांवों को संतों ने गोद लिया है और उन बस्तियों व गांवों में पहुंचकर लोगों को धर्म के प्रति आस्था रखने हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया। संत समागम में संत ज्ञानानंद महाराज, संत नवलगिरी, गोपाल दास, कबीर पंथी संत उचित साहिब, संत प्रेमदास महाराज, साध्वी नाथीबाई, स्वामी विवेकानंद गिरी, संत शेरसिंह, रामलाल दास, बाबा गिरी, ज्योतिगिरी, रामशरण दास व तनीषा सनातनी सहित कई संतो व महात्माओं ने धर्म जागरण व मतांतरण रोकने सहित कई महत्वपूर्ण मुददों पर विचार व्यक्त किया। अंत में मां भद्रकाली पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज ने उपस्थित सभी संतों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए साल ओढ़ाकर श्रीफल व दक्षिणा भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर निवाई खंड संयोजक महेश शास्त्री, सह संयोजक सत्यनारायण प्रजापति, झिलाय खंड संयोजक चंद्रमोहन नामा, पीपलू खंड संयोजक रितेश चैधरी, मालपुरा खंड संयोजक सत्यनारायण शर्मा, टोंक नगर संयोजक लक्ष्मण मीणा, विधि प्रमुख सुरेंद्र शर्मा, प्रशासनिक प्रमुख पुरुषोत्तम शर्मा, त्रिखंड प्रचारक प्रवीण, झिलाय खंड कार्यवाहक शिवम, मनीष चतुर्वेदी, सत्यनारायण वर्मा, सर्वेश द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, शशिकांत कवंरिया, प्रधानाचार्य गोविंदvनारायण शर्मा, सांगानेर विभाग के प्रौढ़ कार्य प्रमुख प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व शिवराज पाराशर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता व जिले के कई संत मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!