निवाई (लालचंद माली): झिलाय रोड स्थित अर्थ सिटी होम्स में श्री गोपीनाथ मंदिर का दो दिवसीय प्रथम पाटोत्सव का अखंड रामायण पाठ के साथ शुभारंभ हुआ। जिसको लेकर मंदिर में भगवान का नयनाभिराम श्रृंगार, इत्र-पुष्प वर्षा व अखंड ज्योत सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विनोद कुमावत ने बताया कि पाटोत्सव को लेकर पंडित विनोद गौतम झिलाय के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करके अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा, दोपहर बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा। महोत्सव के समापन पर मंगलवार को रात्रि में भजन संध्या आयोजित होगी। इस अवसर पर सियाराम कुमावत, राजकुमार कुमावत व शिवदयाल कुमावत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
गोपीनाथ मंदिर के पाटोत्सव पर हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, पूर्णाहुति व भजन संध्या आज
By -
April 06, 2026
0
Tags: