दो पक्षों के बीच अचानक विवाद,पत्थरबाजी, एक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना इलाके के फड़ बाजार इलाके में देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भड़क गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने बचकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार देर रात यह विवाद उग्र रूप ले बैठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं, जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!