आस्था का प्रमुख केंद्र श्री नागणेची जी मंदिर की लिफ्ट खराब, श्रद्धालु परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: आस्था का केंद्र ओर प्रसिद्ध श्री नागणेची जी माता के मंदिर की लिफ्ट खराब होने के कारण पिछले चार पांच दिनों से बुजुर्ग, दिव्यांग ओर हृदय रोगी लोग माता का नियमित दर्शन लाभ लेने से वंचित रह रहे है। लिफ्ट चलती चलती ही बंद हो जाती है, जिससे कई श्रद्धालु तो इसमें एक दो बार फंस भी गए। 
*बीकानेर वासियों की आस्था से जुड़ा देवस्थान विभाग अधिग्रहित*

यह प्रसिद्द शक्तिपीठ माताजी का मंदिर श्री नागणेची जी, जहां श्रद्धालु भक्ति भाव से दूर दूर से सुबह शाम माता श्री नागणेची जी के दर्शन करने को आते है, ऊंचाई पर होने के कारण इस मंदिर में माता के निज मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से अथवा लिफ्ट से जाने का रास्ता है, लिफ्ट पिछले कुछ दिन से बंद है और सीढ़ियों के रास्ते जाकर बड़े बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और हार्ट की बीमारी से जुड़े मरीजों के लिए माता के दर्शन कर पाना बहुत मुश्किल है। सीढ़िया चढ़ते हुए इनका सांस भर आता है, इधर लिफ्ट खराब होने से लिफ्ट के बंद दरवाजे की ओर देखकर नियमित आने वाले ये श्रद्धालु बाहर से ही ध्वजा के दर्शन करके लौट जाते है। मंदिर में माता की आरती दर्शन करने के लिए आने वाले नियमित वरिष्ठ श्रद्धालु टीपी स्वामी, आशुतोष शर्मा, बी.आर सोनी, जगदीश पुरोहित, श्याम सुंदर शर्मा आदि का कहना है कि लिफ्ट खराब होने के कारण वह शाम की आरती में माता के दर्शन नहीं कर पा रहे ओर बाहर से ही ध्वजा के दर्शन करके लौटने को मजबूर हो रहे है। लिफ्ट ही माता के दर्शन करने का एक मात्र सहारा है। आशुतोष शर्मा के अनुसार मंदिर में लगी लिफ्ट चलती चलती खराब हो जाती है और देवस्थान विभाग के अधिकारी कुंभकर्ण की नींद सो रहे है, इसको ठीक करवाने में वे कोई रुचि नहीं लेते। एडवोकेट हनुमान शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय के मार्फत देवस्थान विभाग को बार बार अवगत कराया कि खराब लिफ्ट को ठीक करवाएं और इसका स्थाई समाधान कर वरिष्ठ श्रद्धालुओं को राहत दिलवाएं। जिस प्रकार शहर के अन्य मंदिरों को जीर्णोद्वार हेतु प्रतिवर्ष सरकारी बजट मिलता है, उसी प्रकार श्री नागणेची जी मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए भी बजट उपलब्ध करवाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!