सिंघानिया विश्वविद्यालय में संस्थापक की प्रतिमा प्रस्तुति समारोह आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा संस्थापक स्वर्गीय डीसी सिंघानिया (1932–2022) की प्रतिमा प्रस्तुति समारोह का आयोजन आज शुक्रवार को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर पचेरी बड़ी में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड (सीपी प्लस) के चेयरमैन हरी खेमका शामिल होंगे। स्वर्गीय सिंघानिया एक दूरदर्शी शिक्षाविद थे, जिनकी सोच और नेतृत्व में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!