झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि की अध्यक्षता में भाजपा के जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल एवं बूथ स्तर पर आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 46वे स्थापना दिवस ओर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। अपने विचार को रखते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 की स्थापना के पश्चात जब कभी 2 विधायक पार्टी के हुआ करते थे। अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी एक ऐसी पार्टी है, जो सिर्फ ओर सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए कार्य करती है। जन सेवा ही जिसका मूल मंत्र है। बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, भूपेंद्र सिंह, अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, जिला मंत्री विनोद कुमावत, निखिल शर्मा, जिला आईटी संयोजक सौरभ सोनी, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, अंजू काला, प्रवक्ता संजय मोरवाल, हनुमान सिंह, शेर सिंह निर्वाण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, बिसाऊ शहर मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया, कोलिन्डा ग्रामीण मुकेश दूत, उदयपुरवाटी शहर लक्ष्मण राम सैनी, बालाजी ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद मेघवाल, खेतड़ी शहर ज्योति भारद्वाज, पिलानी शहर हर्षवर्धन सिंह शेखावत, चिड़ावा ग्रामीण विकास स्वामी, देव रोड ग्रामीण सज्जन कोठारी, मंडेला ग्रामीण महामंत्री सुल्तान ग्रामीण महामंत्री, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र चौधरी, राजू मराठा आदि जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
6 अप्रैल स्थापना दिवस ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाएगी भाजपा: हर्षिणी कुलहरि
By -
April 02, 2026
0
Tags: