जिला कलेक्टर पहुंचे खाजपुर नया, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएँ

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने गुरुवार को झुंझुनूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खाजपुर नया में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्य अधूरे होने की शिकायतें रखीं, जिस पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं गांव की सड़कों पर जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गांव में साफ-सफाई की कमी और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, तहसीलदार महेंद्र मूंड, डीईओ (माध्यमिक) राजेश मील, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह लांबा, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.विजयपाल कस्वा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बृजेंद्र राठौड़, झुंझुनूं सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा तथा आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.जितेंद्र स्वामी, एपीआरओ विकास चाहर, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!