समाज से सम्मान प्राप्त कर प्रतिभाएं हुई प्रफुल्लित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय 
पीरु सिंह सर्किल स्थित निजी रेस्टोरेंट सभागार में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्र 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के होनहार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि ब्राह्मण सभी वर्गों और समाजों को साथ में लेकर चलने वाला समाज है। ब्राह्मण समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।उन प्रतिभाओं को उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिलना चाहिए।विप्र फाउंडेशन का इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि समाज द्वारा आयोजित इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढाता है, जिससे वे सफलता और लक्ष्य तक पहुंचते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!