बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में ‘माइंडफुलनेस एवं वेलबीइंग’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में कक्षा 8 से 10वीं की छात्राओं के लिए 8 एवं 9 अप्रैल 2026 को ‘माइंडफुलनेस एवं वेलबीइंग—ब्रेक द नॉइज़ एंड फाइंड योर वॉइस’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन कोलकाता से आईं विशेषज्ञ वक्ता अंग्रिया चक्रवर्ती दास गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्राओं को आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन एवं आत्म-अभिव्यक्ति के विविध व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया। कार्यशाला के अंतर्गत गतिविधि-आधारित सत्रों, कला-अभिव्यक्ति, संगीत, ध्यान एवं समूह-चर्चाओं के माध्यम से छात्राओं को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास वृद्धि तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने विचारों और भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। विद्यालय की प्राचार्या अचला वर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह न केवल उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करती हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन हेतु विद्यालय की काउंसलर  भावना भार्गव की विशेष सराहना करते हुए उनके समर्पण और कुशल समन्वय की प्रशंसा की। यह कार्यशाला छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुई, जिसने उन्हें स्वयं को समझने और अपने भीतर की आवाज़ को पहचानने की दिशा में सशक्त बनाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!