पुलिस ने पकड़ा लॉरेंस गैंग का गुर्गा, बीस हजार का था इनामी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला पुलिस टीम ने संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में लॉरेंस गैंग के गुर्ग को गिरफ्तार किया है। जिस पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सिटी कोतवाली थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दस करोड़ की फिरौती के अभियोग में मध्यप्रदेश में फरार चल रहा था, जिसके पास से पुलिस ने 2 अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं नवीन कानूनों के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। कच्छावा ने बताया कि आरोपी फड़ बाजार निवासी 20 वर्षीय दुर्गेश सोनी है, जिसके खिलाफ 11 अगस्त 2023 में हत्या का मामला दर्ज है। सोनी ने जेएनवीसी में एक चाय की दुकान में युवक की चाकू घोंपकर हत्या की थी, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह जयपुर भेज दिया गया। साथ ही आरोपी ने मध्यप्रदेश में लॉरेंस के नाम से एक व्यापारी से दस करोड़ की फिरौती भी मांगी थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। प्रेस वार्ता में सीओ सिटी अनुज डाल, कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल भी मौजूद रहे। 
*इस टीम को मिली सफलता*

फरार आरोपी दुर्गेश सोनी को पकडऩे के लिये गठित की गई टीम में थानाधिकारी सविता डाल के साथ सहायक उप निरीक्षक राकेश मीना, सुखलाल, कानि हंसराज, मनफूल, प्रीतम शामिल रहे। इसमें सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!