कोटपूतली-बहरोड़: पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा कारागृहो में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु कारागृहो की समय-समय पर सघन चैकिंग के निर्देशों की पालना एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की मौजूदगी में राजेन्द्र कुमार बुरडक (RPS) वृताधिकारी वृत कोटपूतली के नेतृत्व में राजेश कुमार शर्मा पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कोटपूतली मय जाप्ता, किशन लाल पु.नि. थानाधिकारी महिला थाना कोटपूतली मय जाप्ता तथा साईबर पुलिस थाना व रिजर्व पुलिस लाईन जिला कोटपूतली बहरोड के जाप्ते को साथ लेकर समुचित पुलिस बल की तीन टीमे गठित की जाकर जिला कारागृह कोटपूतली का तीनो टीमों द्वारा एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में निरुद्ध चले रहे विचाराधीन बंदियो के रहने के लिये बनी बैरिक्स व जेल परिसर की गहनता से तलाशी/चैकिंग की गई तथा जेल मे बंद विचाराधीन कुल 165 बंदियो से वार्ता की जाकर जानकारी प्राप्त की गयी। वृताधिकारी वृत ने बताया कि चैकिंग के दौरान कोई प्रतिबंधित सामग्री नही मिली व ना ही कोई आपत्तिजनक वस्तु मिली। भविष्य मे भी समय-समय पर नियमित रुप से जेल चैकिंग की जाती रहेगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मौजूदगी में हुआ जिला कारागृह कोटपूतली का सघन निरीक्षण
By -
April 04, 2026
0
Tags: