झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का विस्तार, कवि नगेन्द्र शर्मा को चिड़ावा इकाई की कमान

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रसिद्ध कवि नगेन्द्र शर्मा को चिड़ावा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा संगठन प्रभारी कैप्टन शंकर लाल महरानिया की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के साथ ही नगेन्द्र शर्मा को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने तथा नगर कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। समिति पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि शर्मा अपने साहित्यिक और सामाजिक अनुभव का लाभ संगठन को देंगे तथा उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से चिड़ावा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगेन्द्र शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि वे उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।समिति का निर्णय को संगठन विस्तार और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!