बीकानेर: 45वीं राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में 25 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजक आशीष ओझा ने बताया कि जिला पावर लिफ्टिंग ऑर्गेनाइजिंग कमेंटी के तत्वावधान में स्व.नागेश सिंह ओर स्व.यष्टिका आचार्य की स्मृति में चिरंजीव कुंज होने हो रही इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के अनेक भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 जिलों के 450 से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी निभाएंगे। इसमें बीकानेर के 27 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ओझा ने बताया कि राजस्थान स्टेट सब जूनियर बॉय और गर्ल्स की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। सब जूनियर प्रतियोगिता 9 भार वर्गों में तथा मास्टर्स प्रतियोगिता 8 भार वर्ग में हो रही है। प्रतियोगिता में पंजीयन शुल्क 500 रुपए रखी गई हैं। विजेता खिलाड़ी आगामी दिनों में उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली,सचिव विनोद साहू भी मौजूद रहेंगे। ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला सहित अनेक मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह चौहान, सुनील कुमार, पीयूष सोढ़ी भी मौजूद रहे।
3/related/default