झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की जल जीवन रेखा काटली नदी के दोनों तटों पर वृक्षारोपण कर हरित पट्टिका लगाने एवम सहायक नदी नालों व जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करवाने, उद्गम स्थल पर बने बाँध, एनीकट के साथ साथ नदी क्षेत्र के जोधपुरा सुनारी, मैनपुरा हीरवाना व बगड़ के पास जल सोखता बाँध बनाकर इनमें सिंधु जल प्रवाहित करने की माँग की गई। सरस्वती रूरल एन्ड अरबन डवलपमेंट सोसायटी झुंझुनू की ओर से जारी काटली नदी बचाओ जन अभियान की ओर से गुरुवार को झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग को प्रस्तुत कर काटली नदी को पुनर्जीवित करने की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। अभियान संयोजक सुभाष कश्यप के साथ सामाजिक कार्यकर्ता महेश बसावतिया, एडवोकेट महेंद्र कुमार, सतीश मिश्रा छापोली, धर्मपाल यादव मंडावरा, दीपक मीणा बाघोली, मदन खैरवा धोलाखेड़ा, धन सिंह कश्यप कीरपुरा, मोहर सिंह ककराना, झुंझुनूं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ओला, केसर देव कुमावत धोलाखेड़ा, शिक्षाविद सुरेश दड़िया, एडवोकेट कैलाश जांगिड़ झुंझुनूं, एडवोकेट आलोक शर्मा ककराना, एडवोकेट बाबूलाल सैनी बसावा, डॉ.सुमन शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर, एडवोकेट हेम सिंह राठौड़ जयपुर, एडवोकेट राजकुमार जयपुर, एडवोकेट संदीप सैनी, डॉ.राजकुमार झुंझुनूं, महेंद्र सिंह सैनी पकोड़ी ढाणी बुडाना, केड शक्ति धाम अध्यक्ष राजकुमार केडिया सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों के हस्ताक्षर के साथ कलेक्टर के नाम व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के जरिये दो अलग अलग ज्ञापन प्रस्तुत किये गए।
प्रस्तुत ज्ञापन में काटली उद्गम स्थल के नदी नालों व जल स्रोतों रक्षा के साथ साथ काटली को भविष्य में अतिक्रमण से बचाने व पर्यावरण संतुलन हेतु इसका सीमांकन कर दोनों ओर लम्बी आयु व स्थानीय जलवायु को सहन करने वाले वृक्ष लगाकर हरित पट्टिका बनाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री के नाम प्रस्तुत ज्ञापन में काटली नदी के अतीत व वर्तमान की जानकारी के साथ पुनर्जीवित करने की योजना व स्थानीय आबादी को मिलने वाले लाभ के वर्णन के साथ माँग पत्र प्रस्तुत किया गया। जिला कलेक्टर ने नदी एक्टिविस्टों की बात को ध्यान से सुन कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। संयोजक सुभाष कश्यप के अनुसार काटली को पुनर्जीवित करने हेतु सीकर, झुंझुनूं व चूरु जिला कलेक्टरों के साथ साथ शेखावाटी के तीनों सांसद बृजेंद्र ओला, राहुल कस्वां ओर अमराराम को भी जल्दी ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे ।