बीकानेर: बीकानेर जिला ओबीसी विभाग (शहर एवं देहात) की संयुक्त बैठक बिश्नोई धर्मशाला में शहर जिला अध्यक्ष उमा करल एवं देहात अध्यक्ष ओम प्रकाश सैन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस संभाग अध्यक्ष अमित कड़वासरा एवं संभाग प्रभारी जैसाराम रहे। मुख्य अतिथि अमित कड़वासरा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता गांव-ढाणी तक पहुंचकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और ओबीसी कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएं। बैठक में आगामी ओबीसी संभाग स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष ओम प्रकाश सैन ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं आरक्षण को मजबूती से लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर शहर जिला अध्यक्ष उमा करल ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बीकानेर शहर एवं देहात के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष शेषकरण दान दासूड़ी, बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल कुमावत, लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण दान, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष लालाराम कुमावत, नोखा देहात ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र दान चारण, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सुथार, छत्तरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इलमदीन, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद, प्रदेश महासचिव कमल कुमार, महासचिव अता हुसैन, नवनीत कौर, शहर कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्स, प्रदेश महासचिव सहीराम सिगड़, ओबीसी पूर्व अध्यक्ष गिरधारी राम प्रजापत, अर्चना नागपाल, देवेंद्र चौहान, मोनिदास, अन्नाराम नैन, सत्यनारायण साध, नवीन जांगिड़, सीता सुथार, नूर मोहम्मद, संजय भाटी, गंगाधर गाट, ओम प्रकाश ग़ेदर खारी, मामराज, छोटू सिंह बीकमपुर, भवानी गहलोत, कैलाश गहलोत, श्याम सुंदर सुथार, राजकुमार सैन, गणेशाराम, जगदीश सुथार, घनश्याम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।
गांव-ढाणी तक पहुंचकर संगठन मजबूत करने पर जोर, ओबीसी कांग्रेस की संयुक्त बैठक सम्पन्न
By -
April 17, 2026
0
Tags: