करौली (मोहन पाठक): करौली सीएमएचओ ऑफिस में कार्यरत बाबू ने आत्महत्या कर ली। जब घटना हुई, तब घर पर कोई नहीं था। स्कूल से बेटी जब घर लौटी तो शव को फंदे से लटका देखा। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी प्रभारी ने बताया कि सेंगरपुर निवासी रामबली (37) पुत्र इंदर सिंह के रूप में पहचान हुई है। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उनके 12 साल की एक बेटी एवं 8 साल का बेटा है।
3/related/default