चोरी की दो बड़ी वारदात, लाखों के आभूषण-नकदी ले उड़े चोर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोर पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। जिले के नोखा थाना इलाके में और शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें लाखों रुपये के आभूषण और सामान चोरी हुए हैं। शहर के बंगला नगर क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 1 में सब्जी मंडी के पीछे, चिश्तिया मस्जिद के पास रहने वाले मौलाना नियाज मोहम्मद के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। पूर्व पार्षद हसन अली गोरी ने बताया कि मौलाना साहब किसी काम से अपने परिवार के साथ अपने गांव गए हुए थे। पीछे से सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर दी। लगभग ₹50,000 नकद, चार लाख की क़ीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए, घटना की लिखित सूचना मुक्ता प्रसाद थाने में दे दी गई है। उधर नोखा थाना इलाके में भी चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इस संबंध में पूजा पत्नी गणपत राम प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह वार्ड नंबर 5 कानपुरा बस्ती में निवास करती है। 15 अप्रैल को अपने पति और परिवार के साथ बाहर गई हुई थी। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो मुझे सूचना दी मेने घर में जाकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर में अज्ञात चोर 5 तोला सोने का सोहन हार, कानों के झुमके दो तोला वजन, चांदी की पायजेब ओर दो लाख नगदी के साथ अन्य कीमती सामान अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल मुआयना कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!