निवाई (लालचंद माली): पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने निर्वाण नगर विस्तार निवाई में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते लाखों रुपये का क्रिकेट सट्टा लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 9 हजार की नकद राशि व लाखों रूपयों के हिसाब की डायरियां जब्त की है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व डीएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने गंगा-जमुना गार्डन के पीछे स्थित निर्वाण नगर में एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के गंगा-जमुना गार्डन के पीछे स्थित एक मकान में राजस्थान बनाम पंजाब आईपीएल मैच पर बडे स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से निर्वाण नगर निवासी नितिन जैन पुत्र पदमचंद जैन को रंगे हाथों सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 9 हजार की नकद राशि व लाखों रूपयों के हिसाब की डायरियां बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी नितिन जैन अपने घर से ही आईपीएल मैच पर कई लाइनें संचालित कर रहा था और लाखों रूपए का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल शिवपाल, रुकमकेश, राधा मोहन, राधा किशन, राजेश कुमार सहित निवाई थाना पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
3/related/default