विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 3 मई को: 15000 विद्यार्थी होंगे शामिल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ राजस्थान एवं विश्वकर्मा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई को किया जावेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:40 तक आयोजित होगी, प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन डॉ.दिनेश सारंग के मार्गदर्शन में करवाया जावेगा। प्रदेश भर में परीक्षा आयोजन के लिए कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 15000 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला परीक्षा प्रभारी नागरमल जांगिड़ ने बताया कि जिले से 534 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, एक केंद्र झुंझुनू मुख्यालय पर न्यू इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग बोर्ड झुंझुनू एवं दूसरा केंद्र मुकुंदगढ़ पब्लिक स्कूल मुकुंदगढ़ तहसील नवलगढ़ में बनाया गया है, विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 10:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए राजस्थान स्तर पर प्रथम को 31000, द्वितीय को 21000 एवं तृतीय को ₹11000 नगद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग में एवं कक्षा 9 से 12 को सीनियर वर्ग में सम्मिलित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!