निवाई (लालचंद माली): बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर विचार मंच एवं एससी/एसटी के समस्त संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को फुले सर्किल, पहाड़ी चुंगी नाका से विधायक रामसहाय वर्मा व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते हुए एवं नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में अशोका ऑटोपार्ट्स, अशोका फाइनेंस, महावर समाज, बैरवा समाज, रैगर समाज, राजेश चौधरी गुरुजी, गंगवाल परिवार जमात व देशराज टाटावत सहित कई संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, अल्पहार एवं शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टेण्ड, अहिंसा सर्किल व राधा दामोदर जी के कुंडों से होते हुए शिवाजी कॉलोनी में स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुँची। शोभायात्रा के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक बीएल गुर्जर मालपुरा रहे, जिन्होंने बाबा साहेब की जीवनी व उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। मंच संचालन हनुमान बादाम टोंक ने किया। इस दौरान शंकर लाल हाथीवाल, रमेश मीना, भूषण सालोदिया, बाबूलाल कंवरिया, लादुलाल बैरवा पार्षद, भवानीशंकर निराला, मोहन लाल सालोदिया, मनोज वर्मा, सूर्यप्रकाश कांवरिया, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष योगराज गंगवाल, महामंत्री हेमराज वर्मा, जगदीश रघुवंती, भूषण सालोदिया एवं रामगोपाल सेवलिया ने भी विचार व्यक्त किए।
3/related/default