रिलायंस रिटेल के साथ फेंटी ब्यूटी की भारत में शुरुआत

AYUSH ANTIMA
By -
0


मुंबई (श्रीराम इंदौरिया): वैश्विक ब्यूटी आइकन रिहाना और रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी मुंबई के पैलेडियम में फेंटी ब्यूटी के इमर्सिव पॉप-अप के अनावरण के मौके पर मौजूद रहीं। यह भारत में ब्रांड के प्रवेश का एक महत्वपूर्ण पल रहा। रिलायंस रिटेल, जो भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है और फेंटी ब्यूटी—रिहाना का विश्व प्रसिद्ध ब्यूटी ब्रांड—ने 2024 में साझेदारी की घोषणा की थी। इस साझेदारी के तहत ब्रांड के इनोवेटिव और इनक्लूसिव ब्यूटी प्रोडक्ट्स भारत में लाए गए हैं। इस लॉन्च के साथ, यह ब्रांड अब रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म्स, टीरा और सेफोरा इंडिया पर विशेष रूप से उपलब्ध है। लॉन्च के दौरान कई जानी-मानी फैशन और एंटरटेनमेंट हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें जाह्नवी कपूर, कनिका कपूर, अदिति भाटिया, पश्मीना रोशन और मनीष मल्होत्रा सहित अन्य शामिल थे।
फीनिक्स पैलेडियम में यह इमर्सिव पॉप-अप 25 अप्रैल से 8 मई 2026 तक उपभोक्ताओं के लिए खुला रहेगा, जहां वह फेंटी ब्यूटी का खास अनुभव ले सकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!