समाजसेवी राधेश्याम मारू के अचानक निधन से प्रत्येक जाति व समाज स्तब्ध

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): श्रीडूंगरगढ़ निवासी व रायपुर प्रवासी राधेश्याम मारू का अचानक निधन हो गया। मारू अपने घर के आगे चोकी पर बैठे अपने परिवारजनों से बातचीत कर रहे थे। अचानक अटैक आने से वही पर निधन हो गया। परिवारजन व मोहल्लेवासी तत्काल चिकित्सालय ले गये वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी हर किसी को मिलते ही सब अचंभित हो गये कि अचानक ऐसे कैसे हो गया। राधेश्याम जी अपने अस्वस्थ पिता की सेवा करने सात महीने से श्रीडूंगरगढ़ आये हुए थे। नवयुवक मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि राधेश्याम सदा हंसमुख रहते थे, हर समाज से बहुत स्नेह था, शव यात्रा में बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि राधेश्याम एक कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे। अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने कहा कि राधेश्याम जी का हर रचनात्मक कार्य मे सदा सहयोग रहता। नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसी राम चोरड़िया ने कहा कि राधेश्याम का इस समय जाना हम सबके लिए बहुत दुखदाई है। परिवार को सांत्वना देने वालो का दिन भर ताता लगा रहता है। विधायक सारस्वत, कमल कुमार झाबक, संतोष सुराणा, गोपाल राठी, वस्त्र व्यवसाय सेवा समिति कोलकाता के उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा व रायपुर छतीसगढ से विजय कुमार अडावलिया के संग बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष तथा बीकानेर, जयपुर, जेतासर, तोलियासर, आडसर, सरदार शहर, सुजानगढ़, छापर, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, कालू, महाजन व स्थानीय स्वजनों व मित्रों ने परिवारजनों को सांत्वना दी तथा इस असीम दुख को सहने की शक्ति देने की सर्व शक्तिमान से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!