बीकानेर स्थापना दिवस इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान् में 18 से 20 अप्रैल तक बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई।
जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि सर्वाधिक व्यूज श्रेणी में गजेन्द्र पड़वा, कृष्णकांत व्यास तथा ज्योति सोलंकी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण में ममता पारीक को पहला, स्नेहा आचार्य को दूसरा और हरीश तंवर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ कंटेंट कटैगरी में हिमांशु आचार्य, जगदीश कुमावत और अरुणा सोनी क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्विकल्प फाउण्डेशन के फाउंडर डायरेक्टर डाॅ.चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए निर्धारित अवधि में 51 वीडियो प्राप्त हुए। इनके आधार पर तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा अंतिम चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्परा, खान-पान, स्थापत्य कला सहित विभिन्न बिंदुओं पर आधारित वीडियो प्रतियोगिता के दौरान आमंत्रित किए गए थे। आवेदकों द्वारा वीडियो अपलोड करने के साथ विभाग के ऑफिशियल पेज पर काॅलेब्रेट किया गया। इसके आधार पर निर्णायकों द्वारा अंतिम चरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!