पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी ब्लाक के गांव नरहड़ में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र में मिशन अंबेडकर सोसायटी के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा तथा अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि के साथ किया गया।
मंच का संचालन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर गांव के एक सौ प्रतिभावान छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया तथा सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, मृत्यु भोज, ऊंच नीच आदि के भेदभाव ओर सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को रखने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सुनीता स्वामी पूर्व प्रधान, अनिल रणवा पंचायत समिति सदस्य, प्रशासक जय सिंह गढ़वाल, सुभाष स्वामी पूर्व सरपंच, प्रोफेसर सुंदरदीप दिल्ली विश्वविद्यालय, प्राचार्य रणवीर राजकीय महाविद्यालय बीकानेर, पूर्व आबकारी अधिकारी भागीरथ मल, दरगाह खादिम शाहिद पठान, करीम पीरजी सचिव दरगाह कमेटी, रामसिंह बगरानिया, बलबीर, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेर रणवा, सुरेश कुमार, राजवीर, राजेश कुमार, अनिल, हवा सिंह, रामनिवास, बहादुर मेघवाल, महेंद्र सिंह, निहाल सिंह, एडवोकेट राजकुमार, नागेश, इंद्राज सिंह, विजेंद्र, संजय कुमार, अम्मी लाल, भान सिंह, नरेंद्र भास्कर, संजय शास्त्री, जीताराम सेनी, रणबीर धायल आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद रहै।