लाडनूं/नागोर (तोलाराम मारू)::लाडनूं की पहली पट्टी निवासी किरण देवी घोड़ावत का 77वर्ष की आयु में सोमवार को निधन होने पर उनके पति भंवरलाल घोड़ावत पुत्र प्रकाश एवं पुत्रवधू विद्या, पुत्री अंजी तथा पुत्री मधु एवं दामाद अक्षय रामपुरिया ने इस दुःख की घड़ी में भी मानवता एवं परोपकार की भावना अपनाते हुए किरण देवी घोड़ावत के नेत्रों का दान करने का निर्णय लिया। घोड़ावत परिवार की सहमति पर प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने रात्रि में लाडनूं जाकर नेत्र संग्रह किया, जिससे दो अंधता से जूझ रहे लोगों के जीवन में उजाला भरने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। नेत्रदान के लिए धर्मेंद्र छाजेड़, राजेन्द्र खटेड एवं तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं ने प्रेरक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केन्द्र के समन्वयक गणेश दास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 41वां नेत्रदान हुआ है। इससे पूर्व सरदार शहर से 13, श्रीडूंगरगढ़ से 13, सुजानगढ़ से 4, सादुलपुर से 2 तथा राजलदेसर, सीकर, रतनगढ़ से एक एक नेत्रदान तथा सरदार शहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर, बोघेरा, उड़सर तथा श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कुन्तासर एवं मोमासर से एक एक नेत्रदान हो चुका है। किरण देवी घोड़ावत का नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदार शहर के चेयरमैन शान्ति लाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
3/related/default