क्षत्रिय समाज ने किया महिला अभ्यर्थियों में टॉपर का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: क्षत्रिय समाज की लाडली बेटी डॉ.ऐश्वर्या कंवर भाटी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में छठी रैंक और महिलाओं में टॉपर की भव्य उपलब्धी पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवम् क्षत्रिय समाज तिलकनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया के सानिध्य में नारायण निकेतन भवन से शुरू होकर जीआर स्कूल, बलोशम स्कूल जयपुर रोड होते हुए डेयरी बूथ, बालाजी मंदिर, राठौड़ मार्केट, शेखावत मार्केट, रामदेव मंदिर, श्री करणी राजपूत भवन होते हुए मोरखाना हाऊस, तिलक नगर में समापन किया गया। वाहन रैली में प्रो.बजरंग सिंह राठौड़, हनुमान सिंह शेखावत, यशवंत सिंह, स्वरूप सिंह टांट, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह भाटी, नागेन्द्र सिंह टांई, भगवान सिंह राठौड़, जालू सिह, छेलू सिंह, आनन्द सिंह, गजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह मोरखाना सहित करीब 300 से अधिक दुपहिया व चोपहिया वाहन में लगभग 500 लोग रैली में शामिल हुए। डॉ.ऐश्वर्या भाटी व उनके पिता औकार सिंह भाटी मोरखाना ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र सिंह आबड़सर ने रैली व आयोजन के सफल के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालन क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!