भैरूघाट मंदिर भूमि विवाद गहराया: प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी क्षेत्र के भैरूघाट स्थित मंदिर की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जयपुर रोड स्थित मंदिर परिसर से गौशाला का बोर्ड हटाए जाने के बाद मंदिर पक्ष ने प्रशासन पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के आदेश पर सरकारी भूमि पर की गई है। मंदिर के पुजारी योगी सोमनाथ का दावा है कि यह जमीन प्राचीन समय से मंदिर की है और वर्तमान में वहां फसल भी खड़ी है। उन्होंने कुछ लोगों पर अवैध कब्जे की कोशिश और धमकियां देने का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही। मंदिर पक्ष ने भूमि की नपती कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर संत-महात्मा आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!