भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए संजीवनी जनसंपर्क कार्यालय में लगाया परिंडा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “दाना-पानी परिंडा अभियान” के तहत सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झुंझुनूं के परिसर में सोमवार को परिंडा लगाया गया। यह पहल हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय झुंझुनूं की टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह एवं डीईओ स्काउट प्रदीप कुमार ईशरवाल के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यालय परिसर में परिंडा स्थापित किया गया। इस अवसर पर हिमांशु सिंह ने स्काउट एंड गाइड्स के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा करना ही स्काउट का पुनीत कार्य है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के ब्लॉक प्रभारी आशीष गुडेसर, शिक्षाविद डॉ.पितराम सिंह गोदारा, राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!