चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, प्रख्यात लेखक, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ.शंभू पंवार को उनके बहुआयामी योगदान और समाज के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कैप्टन ए.डी. मानेक ग्लोबल एक्सीलेंस एंड इंस्पिरेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रेव. डॉ.जितेंद्र सिंह द्वारा राजधानी में एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज, मानवता और वैश्विक परिदृश्य में अपने उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ.पंवार को यह सम्मान उनके निरंतर प्रयास, ईमानदारी, धैर्य और दूरदर्शी सोच के लिए प्रदान किया गया, जिसने समाज में दीर्घकालिक और प्रेरणादायी प्रभाव स्थापित किया है। डॉ.शंभू पंवार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक, पत्रकार और सामाजिक चिंतक हैं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा से प्रारंभ हुआ उनका चार दशक का पत्रकारिता सफर आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बना चुका है। वे चार वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं तथा पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के लिए विश्व के विभिन्न देशों से 26 मानद डॉक्टरेट एवं डी.लिट. उपाधियों सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्डों से सम्मानित हो चुके हैं। गीतांजलि काव्य प्रसार मंच एवं कथा कुंज साहित्यक मंच के राष्ट्रीय सलाहकार एवं धरा धाम इंटरनेशनल में ‘धरा गवर्नर’ के रूप में सेवाएँ दे रहे डॉ.पंवार के लेख और रचनाएँ भारत सहित अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान सहित अनेक देशों की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस 2026 पर प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 70 वे विश्व के सबसे बड़े सर्वभाषा कवि सम्मेलन में उन्होंने सिंधी भाषा के अनुवादक कवि के रूप में सहभागिता कर शेखावाटी क्षेत्र को गौरवान्वित किया। सम्मान प्राप्ति पर डॉ.शंभू पंवार ने रेव. डॉ.जितेंद्र सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ समाज के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने सहयोगियों, समर्थकों और समाज के प्रत्येक उस व्यक्ति को समर्पित किया, जिन्होंने उनके सफर में सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि ‘कैप्टन ए.डी. मानेक ग्लोबल एक्सीलेंस एंड इंस्पिरेशन अवॉर्ड’ विश्व स्तर पर उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है। डॉ.शंभू पंवार का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज और साहित्यिक जगत के लिए भी गौरव का विषय है।
वैश्विक मंच पर चमके डॉ.शंभू पंवार: ‘कैप्टन ए.डी. मानेक ग्लोबल एक्सीलेंस एंड इंस्पिरेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित
By -
April 28, 2026
0
Tags: