झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोमवार अपराह्न 5 बजे, लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में एक नए वाटर कूलर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह वाटर कूलर दुबई निवासी सीए आशीष तुलस्यान एवं मुंबई निवासी अमित तुलस्यान (सुपुत्र शैलेंद्र कुमार तुलस्यान) के सौजन्य से लगाया गया है। तुलस्यान परिवार द्वारा निरंतर किए जा रहे इन सेवा कार्यों की उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*लोकार्पण समारोह मे अतिथि*
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, डॉ.भंवर लाल सर्वा (डिप्टी सीएमएचओ), मनीराम कुल्हरी (एएओ), राजेंद्र कुमार जांगिड (प्रशासनिक अधिकारी), संजीव महला (जिला आशा समन्वयक), निखिल शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था डॉ.डीएन तुलस्यान, सुनील तुलस्यान एवं सीए पवन केडिया, कोषाध्यक्ष लायंस क्लब झुंझुनूं भागीरथ प्रसाद जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़ उपस्थित रहे। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।
"कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आमजन आते हैं एवं विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके लिये गर्मी के इस मौसम में शीतल जल की व्यवस्था करना एक अत्यंत अनुकरणीय और सराहनीय कार्य है। मैं आयोजक संस्थाओं और भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ।"
*डॉ.छोटेलाल गुर्जर*
CMHO, झुंझुनूं