ब्राह्मण समाज को बड़ी सौगात: छात्रावास के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ब्राह्मण समाज के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विप्र कल्याण संस्थान को छात्रावास निर्माण हेतु 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित किए जाने के निर्णय का समाज में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर विप्र सेना के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। बसावतिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज के संगठनों द्वारा लंबे समय से छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब सरकार द्वारा इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिए जाने से समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को मूर्त रूप देने में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का भी विशेष योगदान रहा है। विप्र सेना की ओर से विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विप्र सेना के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं। साथ ही इस निर्णय को समाज के शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया है।
समाज के विभिन्न संगठनों ने भी इस उपलब्धि को एकजुट प्रयासों का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छात्रावास निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!