लायंस क्लब बीकानेर मल्टी विजन की साधारण सभा में नए पदाधिकारियों का निर्वाचन

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: लायंस क्लब बीकानेर मल्टी विजन की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अरुण जैन ने की। इस दौरान आगामी लॉजिस्टिक सत्र के लिए क्लब के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी लायन शशांक सक्सेना ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए परिणामों की घोषणा की। चुनाव के परिणामस्वरूप लायन नीरज कुमार भटनागर को क्लब का अध्यक्ष, लायन डॉ.सुचित्रा कश्यप को सचिव तथा लायन चंद्रकांता सोनी को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन नीरज कुमार भटनागर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के माध्यम से समाज सेवा की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब के तत्वावधान में प्रत्येक माह सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। बैठक में क्लब की आगामी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें लायन विजय शर्मा, लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना, लायन अंजू जैन सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!