सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, सेवा आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: वी आर फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर मुस्कान खत्री ने अपने पुत्र का जन्मदिन सेवा आश्रम के बच्चों के साथ अत्यंत सादगी, अपनत्व और सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मुंह मीठा करवाकर, विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा उन्हें मिठाइयां, उपहार और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उन्हें समाज से जुड़ाव का एहसास कराना था। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, जिससे पूरा माहौल भावुक और आनंदमय बन गया। वी आर फाउंडेशन की फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा कि “सेवा आश्रम के बच्चे हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें प्यार, सम्मान और सही अवसर देना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बढ़ाने वाला बताया। इस कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना, मुस्कान खत्री, शीतल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया। अंत में सभी ने इस तरह के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!